हजारीबाग में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंडियन ऑयल के कारगिल पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा मौजूद रहे। वहीं शहीद के पुत्र रविशंकर सिंह और पुत्रियां अनुष्का सिंह व तन्वी सिंह भी शामिल हुईं। समारोह के दौरान एनसीसी कैडेटों ने शहीद को सलामी दी और मातमी धुन के साथ उनके बलिदान को नमन किया।

शहीद की पुत्री अनुष्का सिंह द्वारा प्रस्तुत भावुक कविता ने सभी को भावुक कर दिया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद विद्यानंद सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “शहीद विद्यानंद सिंह गौरव सम्मान” से भी सम्मानित किया गया।

