हजारीबाग परिसदन में छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात कर पिछड़ा वर्ग के छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। बैठक में छात्र संघ के विस्तार और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर चिंता जताई। साथ ही BIT मेसरा में झारखंडी छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व में लागू 50

प्रतिशत कोटा को फिर से बहाल करने की मांग की। इसके अलावा हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और रामगढ़ जिलों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बंद छात्रावास और स्टेडियम को चालू करने की भी मांग उठाई गई। बैठक में जातीय जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग करते हुए कहा गया कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

