हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर माइक के माध्यम से यातायात नियमों और नो पार्किंग के संबंध में जागरूकता संदेश प्रसारित किए। त्रिमूर्ति चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक

समेत कई इलाकों में पुलिस वाहन से लगातार प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही सीसीआर मोड़ पर ऑटो, टोटो और अन्य वाहनों की विशेष जांच भी की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने के 28, ट्रिपल लोडिंग के 13, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने के 2 और नो पार्किंग के 47 मामलों में चालान काटे गए। पुलिस ने कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

