हजारीबाग के उपायुक्त Hemant Sati ने शनिवार को बरही प्रखंड का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न संस्थानों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौरिया करमा स्थित आईसीएआर केंद्र पहुंचकर कृषि अनुसंधान, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही प्रोसेसिंग प्लांट, फूड कोर्ट, गेस्ट हाउस और परीक्षा भवन का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और बीज प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण करते हुए समग्र विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के अंतिम चरण में उपायुक्त बरही चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जाम और अव्यवस्थित बाजार की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने वेंडिंग जोन विकसित कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया

