हजारीबाग में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, ANPL सीजन-2 का हुआ भव्य समापन |

हजारीबाग में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, ANPL सीजन-2 का हुआ भव्य समापन |

हजारीबाग के अनसार नगर, पगमिल स्थित खेल मैदान में आयोजित अनसार नगर प्रीमियर लीग यानी ANPL सीजन-2 का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार देर रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान मुन्ना सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे नशा और गलत गतिविधियों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। मुन्ना सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों को भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *