उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हाइवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामनगर थाना क्षेत्र में बलरामपुर से लखनऊ जा रही एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टीआर भट्ठा के पास कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने की

कोशिश के दौरान आग और तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

