उत्तराखंड की केदारघाटी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खराब मौसम के चलते बद्रीनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग के फाटा हेलीपैड से यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन उड़ान के दौरान केदारघाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। घने बादल छाने और दृश्यता कम होने से हेलीकॉप्टर की उड़ान जोखिमपूर्ण हो गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने सूझबूझ का

परिचय दिया और हेलीकॉप्टर को ऊखीमठ स्थित जीआईसी मैदान में सुरक्षित उतार दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पायलट के समय रहते लिए गए फैसले से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मौसम में सुधार का इंतजार किया जा रहा है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

