उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में गोमती नदी के गोपी घाट पर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में एक साथ छह युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस

की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

