नोएडा के सेक्टर-49 इलाके स्थित एक Zudio मॉल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी। इसी दौरान महिला का पति भी वहां पहुंच गया और पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बीच-

बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों ने भी युवक के साथ मारपीट कर दी। शोरूम से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए महिला के पति तथा उसके पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

