भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल-1 की ओर से शीतल सरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों, श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों को सरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों लोगों के बीच सरबत वितरित किया। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक दायित्व की मिसाल बताया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा उपयोग किए गए डिस्पोजेबल ग्लास और अन्य कचरे को एकत्र कर क्षेत्र की साफ-सफाई की।

भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि जनसेवा और समाजहित के कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भास्कर मंडल, राकेश गिरी, सुनील नोनिया, अरुण प्रसाद, अजीत राम, सिबराम मंडल, सायेन मिश्रा, साहेब चट्टार्जी, सीमा सिंह, उत्तम बाउरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहत पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देना एक सराहनीय प्रयास है।

