झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जून से प्री-मानसून बारिश के आसार |

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जून से प्री-मानसून बारिश के आसार |

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। केरल पहुंच चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका असर जल्द ही राज्य में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

7 जून को दक्षिणी और मध्य झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। 8 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 9 जून को भी कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 10 जून से राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में पाकुड़ में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *