राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi के परिवार ने सुरक्षा में कटौती के बाद बड़ा कदम उठाया है। राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। इसके बाद आवास के अंदर और मुख्य गेट पर कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहा, हालांकि जवान गेट से कुछ दूरी पर मौजूद रहे। हाल ही में राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश पर बिहार सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस

सुरक्षा समाप्त कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इसके तहत दोनों नेताओं को एस्कॉर्ट, बुलेटप्रूफ वाहन और सीमित संख्या में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं Tej Pratap Yadav की वाई श्रेणी सुरक्षा भी समाप्त कर उन्हें केवल एक बॉडीगार्ड दिया गया है। जबकि Tejashwi Yadav, उनकी पत्नी राजश्री और सांसद Misa Bharti की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

