विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अज़हर इस्लाम ने पौधारोपण किया। मौके पर अज़हर ने कहा कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और हराभरा रहे, प्रकृति का संतुलन बना रहे तथा आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और बेहतर वातावरण मिल सके, इसी उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि हम जो पेड़ लगाते हैं, उसका लाभ केवल हमें ही नहीं बल्कि हमारे बच्चों और आने वाली कई पीढ़ियों को भी मिलता है। पर्यावरण की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति को बचाएंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी सकेगी।

