हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त Hemant Sati ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में वोटर लिस्ट मैपिंग और बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रहण करेंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 5 अगस्त को होगा, जबकि दावे एवं

आपत्तियां 4 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। लगभग 5 प्रतिशत मतदाता अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट पाए गए हैं, जबकि 20 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है। सभी राजनीतिक दलों को 15 जून तक BLA की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

