अज़हर इस्लाम ने बारिश और आंधी तूफान से प्रभावित नवीनगर व विक्रमपुर गाँव का दौरा किया। कई घरों पर बड़े पेड़ गिर गए हैं, जिससे घरों को भारी नुकसान पहुँचा है हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अज़हर प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनके हालात का निरीक्षण किया। अज़हर ने बताया कि कई परिवारों की हालत अत्यंत दयनीय थी। उनके सामने रहने और

खाने पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। अज़हर ने ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने इस मामले पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया को इस आपदा की जानकारी देते हुए प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष उपलब्ध कराए जाने की अपील की।

