पाकुड़ पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण |

पाकुड़ पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण |

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना, हरित एवं स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना था। पाकुड़ पुलिस पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पाकुड़ के निर्माण हेतु निरंतर जन जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *