मालपहाड़ी क्षेत्र स्थित नवीनगर गांव में आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि पेड़ और बिजली के पोल गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। हादसे में एक ग्रामीण घायल हुआ है। तेज आंधी तूफान की चपेट में आकर नवीनगर गांव के कई घरों की छतें उड़ गईं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घर की छत गिरने से नाटु मंडल नामक ग्रामीण घायल

हो गया। वहीं सड़क पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया और ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने नुकसान का सर्वे शुरू कर राहत सामग्री वितरण और जल्द मुआवजे का आश्वासन दिया है।

