विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को पुलिस केंद्र हजारीबाग में पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परिचारी प्रवर सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं

पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

