झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में नव निर्माणाधीन प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के आवास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडीजे ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का बढ़ावा देना पेड़ पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाना उनकी रक्षा करना हम सब का सामूहिक जिम्मेदारी है। वही वृक्षारोपण के उपरांत

पीडीजे व फैमिली जज ने आवास का निरीक्षण किया।उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं आवास निरीक्षण में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, अधिवक्ता स्वराज सिंह, पीएलवी उत्पल मंडल, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत न्यायालय कर्मी, पुलिस कर्मी ने संयुक्त रूप से आम, जामुन, अशोक, नीम समेत अन्य छायादार पौधे लगाए।

