उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला मे परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं राजस्व वसूली मे तेजी लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी द्वारा जिला अंतर्गत स्थित तीन प्रमुख चेकपोस्टों एवं हिरनपुर मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम कासीला चेकपोस्ट, चौड़ा मोड चेक, रानीपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया एवं हिरनपुर मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों का

माइनिंग चालन व कागजात की जांच किया गया। जांच के क्रम में चेक पोस्ट पर कार्य स्थल पर सही समय पर आने, रजिस्टर का संधारण, वाहनों की एंट्री, चेक पोस्ट पर आने वाले वाहनों का एंट्री, माइनिंग चालान की जांच, वाहनों में ओवरलोड खनन सामग्री का एंट्री जैसे मुद्दों पर निर्देश दिया गया। उन्होंने अवैध वसूली पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने एवं पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

