बॉलीवुड अभिनेत्री Jhanvi Kapoor की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के खास मौके पर जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं और भगवान के दर्शन कर फिल्म की सफलता की कामना की। मंदिर में Jhanvi ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान में नजर

आईं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि पेद्दी में Jhanvi कपूर के साथ रामचरण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

