पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस नेता साउकत मोल्ला के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और NIA की टीम ने परिसर में कई पहलुओं की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान साउकत मोल्ला की पत्नी और बेटी भी आवास पर पहुंचीं। फिलहाल NIA की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

