विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति द्वारा झील स्थित कैफेटेरिया परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील

की गई। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुदेश चन्द्रवंशी, अभिमन्यु प्रसाद, डॉ. तीर्थजीत मैत्रा, ज्ञानचंद मेहता, अरुण कुमार वर्मा, शैलेश चन्द्रवंशी, देवेंद्र जैन, मेहुल खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता और हर्ष सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण बनाने का संदेश दिया गया।

