झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। मेदिनीनगर के रजहरा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को कोयले से लदी एक मालगाड़ी के करीब 15 वैगन अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रेल परिचालन प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कोयला लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी रजहरा स्टेशन के पास यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी,

इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे द्वारा राहत और बहाली कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और रेल मार्ग को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

