राजस्थान के जोधपुर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Anita Bishnoi ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं के पहनावे को लेकर साझा किए गए एक वीडियो के बाद अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं। परिवार का

आरोप है कि लगातार हो रही आलोचना, आपत्तिजनक टिप्पणियों और व्यक्तिगत हमलों के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट और वीडियो साझा किए थे, जिनमें कुछ लोगों पर परेशान करने और बदनाम करने की कोशिश करने के आरोप भी लगाए थे। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

