आगरा के फतेहपुर सीकरी से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एक युवती के तालाब में कूदने से अफरा-तफरी मच गई। मामला ग्वालियर गेट-दुल्हारा रोड स्थित एक प्राचीन तालाब का है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 वर्षीय करिश्मा नाम की युवती अचानक तालाब में कूद गई। घटना के समय फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। शोर सुनते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक जांबाज पुलिस सिपाही ने बिना समय गंवाए गहरे पानी

में छलांग लगा दी और अपनी जान जोखिम में डालकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने तत्काल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, युवती के तालाब में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि पुलिस की तत्परता और बहादुरी से एक युवती की जान बच गई।

