धनबाद के झरिया स्थित बाटा मोड़ में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बंद पड़े धनबाद मिष्ठान भंडार के समीप एक टोटो अचानक नाले में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के आसपास पर्याप्त घेराबंदी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण टोटो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे

के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि खुले और खतरनाक नालों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

