खबर कैमूर से है जहां सोनहन थाना क्षेत्र के कैथी गाँव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक 12 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक किशोर सोनहन थाना क्षेत्र के कैथी गाँव निवासी सुदेश्वर साह का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रूप में किया गया है,जो आज सुबह शौच के लिए गाँव से बाहर खेत की तरफ गया था.तभी रास्ते में बिजली के पोल से टूटकर गिरा एक जर्जर नंगा तार वहाँ पड़ा हुआ था,जिसे शिवम देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया। वहीं करंट की चपेट में आने के बाद शिवम करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा.शोर मचने पर जब तक ग्रामीण मौके पर दौड़े और उसे छुड़ाया,तब तक बहुत देर हो चुकी थी.जिसके

बाद आनन- फानन में परिजन शिवम को सरकारी अस्पताल मोहनिया ले गए,जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार,यह तार करीब 450 वोल्ट की क्षमता का था.लोगों ने बताया कि बिजली विभाग ने क्षेत्र के अन्य हिस्सों में कवर वाले तार लगाए हैं, लेकिन इस तरफ के जर्जर तारों को बिना कवर के ही छोड़ दिया गया था.इस हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना सोनहन थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया,वहीं मृतक के परिजनों विजली विभाग पर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा राशि की मांग किया है।

