महेशपुर थाना को दिनांक 3 मई को महेशपुर के दमदमा गांव के घर में चोरी होने की सूचना मिली। इस संबंध में महेशपुर थाना कांड संख्या 88/ 2026, धारा 305 (a)/ 331(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके घर से

₹4000 नगद बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में अलाउद्दीन ने बताया की महेशपुर के दमदमा गांव के निवासी रियाजुद्दीन शेख के यहां चोरी की गई थी। निशानदेही पर चोरी का मोबाइल, चांदी का बाला एवं एक टीका तथा नगद 12500 रुपए भी बरामद किए गए। टीम में सीडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं जगनारायण शर्मा तथा रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय शामिल थे।

