जी हां धनबाद के चिरा गौड़ा निवासी चंदू प्रसाद जी के घर का एक मात्र चिराग , 24 वर्षीय चिराग लक्ष्मी जो कि घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जान गंवा बैठा था,अभी तक न तो इस मामले में कोई कार्रवाई हुई है और न ही कोई मुवाबजा ही उन्हें मिली है। गौर तलब रहे कि चिराग एक

मेडिकल कंपनी एरिस्टो में एम आर के पद पर कार्यरत था। उनके पिता का कहना था कि कंपनी ने उनके इकलौते बेटे पर सेल्स को लेकर इतना दबाव बनाया कि, वह झेल नहीं पाया और दुनिया छोड़ दिया। कल सैकड़ों की संख्या में एम आर और आस पास के लोगों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग की ।

