बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक अशोक महतो की मौत हो गई। मृतक गोनीयाटो गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक मुख्य सड़क पर पहले एक राहगीर को टक्कर मार बैठी, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अशोक महतो और भीम रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अशोक

महतो की इलाज के दौरान एम मेमोरियल अस्पताल, बोकारो में मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल युवक भीम रजवार, जो कंजकीरो गांव का निवासी है, का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, जबकि पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

