केरल में मॉनसून की दस्तक, 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी |

बड़ी खबर केरल से है, जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 11 जिलों में येलो अलर्ट लागू है। गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

आज आठ जिलों और शुक्रवार को सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। IMD ने 6 जून तक पूरे राज्य में भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

मॉनसून के आगमन के साथ केरल में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *