पाकुड़ जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और इमेजिंग सेंटरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल लगातार विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
जांच के दौरान कई क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों में खामियां पाई गईं। ऐसे संस्थानों को स्पष्टीकरण देने और आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पंजीकरण संचालित चिकित्सा संस्थानों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जांच दलों को कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही Clinical Establishment Act के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
