कर्नाटक की राजनीति में एक नया इतिहास रच गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लंबे समय से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे डीके शिवकुमार के लिए यह पल बेहद खास रहा।
शिवकुमार के साथ जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे और ईश्वर खंड्रे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

अब नई सरकार के सामने विकास कार्यों को गति देने, चुनावी वादों को पूरा करने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती होगी।

