कर्नाटक में नई सरकार के गठन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 13 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां गौराम्मा के पैर

छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। नई कैबिनेट में अनुभवी और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। गौरतलब है कि आलाकमान के साथ समझौते के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, जिसके बाद डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया।

