बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे शहर के प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे आईसीयू में धुआं भर गया, जिससे मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर विभाग के अनुसार आईसीयू में 15 मरीज भर्ती थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 12 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में

शिफ्ट किया गया, जबकि 3 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं मिला। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

