हजारीबाग में स्नैचिंग रोकथाम को लेकर पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग |

हजारीबाग में स्नैचिंग रोकथाम को लेकर पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग |

हजारीबाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) द्वारा थाना प्रभारी ट्रैफिक, सदर, बड़ा बाजार, कोर्रा एवं लोहसिंघना, तथा PCR-1, PCR-2, PCR-3, SAT-1, SAT-2 एवं ट्रैफिक के सभी पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया।


ब्रीफिंग के दौरान शहर में स्नैचिंग की घटनाओं की रोकथाम, अड्डेबाज़ी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नशेड़ियों पर सख्त निगरानी एवं विधिसम्मत कार्रवाई, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन तथा नियमित गश्ती एवं सतर्कता बढ़ाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *