हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई के अपहरण एवं हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात के आरोप में संजीत पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओला शोरूम में काम करता था और उसकी बच्ची से पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर वह दोनों बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर घुमाने और मोबाइल दिलाने का झांसा देकर सुनसान श्मशान घाट ले गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद घटना का राज खुलने के डर से उसके 3 वर्षीय भाई की भी गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित एसआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले का शत-प्रतिशत उद्भेदन करने का दावा किया है।

