झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ मंडल कारा समेत जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत केरोडोली ग्राम में पीएलवी जयंती टुडू, आनंद मुर्मू और भरत साहा, जयंती कुमारी के द्वारा डायन प्रथा, बाल विवाह,बाल श्रम, घरेलू हिंसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने

वाली निःशुल्क कनूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानूनी समस्या होने पर संपर्क करने को कहा गया। वहीं मंडल कारा पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार डालसा से मिलने वाले सुविधा अपने वाद के पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सुजाता घोष जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

