धनबाद के कतरास में कतरी नदी तट पर बने प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में चोरी की वारदात से श्रद्धालु नाराज हैं। अज्ञात चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़ दिया। चोर दान पेटी तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो

गई है। सूचना मिलते ही अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

