राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत और दीवारें भरभराकर ढह गईं, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू

ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक छह लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

