पश्चिम बर्दवान जिला के दुर्गापुर बैराज पर मरम्मत कार्य एवं नए स्पिलवे गेट की स्थापना के कारण 5 जून से 9 जून तक प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में सिंचाई विभाग और बांकुड़ा जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। प्रशासन के अनुसार, बैराज की सुरक्षा और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए

यह कार्य किया जा रहा है। यातायात प्रभावित होने के कारण वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग से रानीगंज होते हुए मेजिया पुल के रास्ते आवागमन करने की सलाह दी गई है। दुर्गापुर बैराज पश्चिम बर्दवान और बांकुड़ा जिलों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

