उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। खोड़ा इलाके में पुलिस ने दूसरा मदरसा सील कर दिया है।
सील किए गए मदरसे का नाम सुलताना अलअरफीन बताया जा रहा है। इससे पहले भी खोड़ा में एक मदरसे पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। आसपास के इलाकों में भी अवैध निर्माण और बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे संस्थानों पर नजर रखी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

