अमेरिका के टेक्सास में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना Frisco सिटी हॉल के बाहर की बताई जा रही है। वीडियो में एक शख्स मुंह में सिगरेट लिए तिरंगा फाड़ता दिख रहा है।

भीड़ “yeah, lets go” चिल्ला रही है। पोस्ट में लिखा गया कि यह नॉर्थ डलास में भारतीय इमिग्रेशन के खिलाफ गुस्सा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इसे गलत बताया तो कुछ ने आवास और नौकरियों पर दबाव का मुद्दा उठाया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

