सोनभद्र में नशे के सौदागरों और पुलिस के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। तस्कर पुलिस से बचने के लिए तेज कार दौड़ाते रहे और पुलिस वाहनों को टक्कर मारते रहे। जब तस्करों को लगा बचना मुश्किल है तो उन्होंने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए रास्ते भर नोटों की गड्डियां उछाल

दीं। लेकिन पुलिस नहीं रुकी। करीब 2 घंटे चले ऑपरेशन में SP अभिषेक वर्मा खुद मौजूद रहे। पुलिस ने 3 किलो अफीम, 225 किलो डोडा और होंडा सिटी कार बरामद की। कुल कीमत करीब 58 लाख 75 हजार है। स्थानीय निवासी प्रदीप मोदनवाल ने अपनी कार देकर मदद की, उन्हें 10 हजार का इनाम दिया गया।

