उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां कुलपहाड़ के क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी हांककर लोगों को जागरूक किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ रविकांत गौड़ ने कहा कि किसान कृषि कार्यों में बैलगाड़ी और पारंपरिक संसाधनों का अधिक उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने बताया कि पुराने समय में खेती और परिवहन के अधिकांश

कार्य बैलों के माध्यम से ही किए जाते थे और बुंदेलखंड के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी यह परंपरा कायम है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। सीओ की इस पहल को प्रधानमंत्री की ईंधन बचत और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोगों ने इस अनोखी पहल की सराहना की है।

