देश की सर्वोच्च अदालत Supreme Court of India को पांच नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने नवनियुक्त जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में शील नागू, चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या

बढ़कर 37 हो गई है। हाल ही में जजों की स्वीकृत संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया था ताकि लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो सके। हालांकि इसी महीने दो न्यायाधीश सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं, जिससे अदालत की संरचना में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

