कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना, चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन |

कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना, चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन |

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में चुनाव बाद हुई कथित हिंसा के विरोध में दिनभर के धरने की शुरुआत की। यह धरना शहर के एस्प्लेनेड इलाके के वाई-चैनल पर आयोजित किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले किए गए।

इसी के विरोध में ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं और उन्होंने पार्टी समर्थकों से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। जानकारी के अनुसार, टीएमसी ने पहले रानी रश्मोनी रोड पर धरने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद धरने का आयोजन पास के वाई-चैनल क्षेत्र में किया गया। इस प्रदर्शन को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *