बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी आवास विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सरकारी आवास का मोह है। बिना नाम लिए लालू परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “बेटे को अलग घर चाहिए, माता जी को अलग घर चाहिए और पिताजी को अलग घर चाहिए।” सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है और लोकतंत्र में यह लोकसेवकों के लिए होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन पार्टी

और नेतृत्व कह देगा कि उनका काम समाप्त हो गया है, वह 24 घंटे के भीतर सरकारी आवास खाली कर अपने निजी घर चले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद समय पर सरकारी आवास खाली कर लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा पर ध्यान देना चाहिए, न कि सरकारी सुविधाओं पर।

