वन प्रमण्डल पाकुड़ द्वारा राज +2 स्कूल के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गय जिसमें राज+2 के 34 छात्रों ने भाग लिया। वन प्रमण्डल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। वन प्रमण्डल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने सर्वप्रथम जीवाश्म स्थल बरमसिया का अवलोकन किया। इसके बाद

छात्रों को दूरदर्शी यंत्र से नाना प्रकार के पक्षियों का दर्शन कराया गया तथा उनकी पहचान के बारे में जानकारी दी गई। बरमसिया बंद खदान में छात्रों ने तितलियों का दर्शन किया तथा पर्यावरण में तितलियों के महत्व और उनकी पहचान की जानकारी दी गयी।छात्रों ने महसूस किया कि इन विविध पशु, पक्षियों और तितलियों को बचाने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी है और संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण में वे अपनी भूमिका निभाएंगे।

